राजस्थान में सीमा के पास 60 किलो से अधिक हेरोइन बरामद
चंडीगढ़, सोमवार, 30 जून 2025। पंजाब पुलिस ने सोमवार को राजस्थान के बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में एक मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ कर 60 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने यह जानकारी दी। डीजीपी यादव ने बताया कि इस मामले में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू कश्मीर से कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "एक बड़े अभियान में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बीएसएफ और राजस्थान पुलिस के सहयोग से, पाकिस्तान के तस्कर तनवीर शाह और कनाडा में बैठे उनके आका जोबन कलर द्वारा संचालित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया और राजस्थान के बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 60.302 किलोग्राम हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की।" उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, "पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर से (गिरोह के) नौ प्रमुख सदस्य और हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार किए गए।" यादव ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
