दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
नई दिल्ली, शनिवार, 28 जून 2025। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.8 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने शनिवार और रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार सुबह दस बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 86 दर्ज किया गया, जो ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
