नरसिम्हा राव की जयंती पर खरगे ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, शनिवार, 28 जून 2025। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पीवी नरसिम्हा राव को उनकी 104 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। खरगे ने कहा, 'हम पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी सरकार की दूरगामी आर्थिक उदारीकरण नीतियों ने अभूतपूर्व राष्ट्रीय विकास के युग को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। ये सुधार मध्यम वर्ग के उत्थान और विस्तार में महत्वपूर्ण थे जिसने अधिक मजबूत और लचीले भारत के लिए एक मजबूत नींव रखी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्री राव के कार्यकाल में भारत के परमाणु कार्यक्रम में महत्वपूर्ण प्रगति हुई और विदेश नीति के स्तर पर कई दूरदर्शी प्रयासों की शुरुआत भी हुई, जिनमें सबसे उल्लेखनीय 'लुक ईस्ट' नीति थी। राष्ट्र की प्रगति और मजबूती में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'पीवी नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर याद करते हैं-एक दूरदर्शी नेता जिनके 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारत को प्रगति, उदारीकरण और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर स्थापित किया। उनके साहसिक सुधार पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
