सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत 'निकिता रॉय' 18 जुलाई को रिलीज होगी
हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘निकिता रॉय’ की रिलीज स्थगित कर दी गई है और अब यह 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिन्हा ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर एक पोस्ट साझा कर इस खबर की घोषणा की। सिन्हा के पोस्ट में फिल्म के पोस्टर के साथ एक नोट भी था। नोट में लिखा, "हमारी फिल्म के साथ कई और फिल्में भी रिलीज हो रही हैं और स्क्रीन को लेकर होड़ की स्थिति बन गई है। अपने शुभचिंतकों, वितरकों और प्रदर्शकों की सलाह पर हमने सामूहिक रूप से फिल्म की रिलीज 18 जुलाई तक टालने का निर्णय लिया है, ताकि हम ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सकें।" ‘निकिता रॉय’ का निर्देशन सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश सिन्हा ने किया है। यह बतौर निर्देशक कुश सिन्हा की पहली फिल्म है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
