मुंबई में मकान की दीवार ढहने से तीन घायल
मुंबई, मंगलवार, 24 जून 2025। मुंबई के भांडुप (पश्चिम) इलाके में मंगलवार सुबह एक मकान की दीवार ढहने से एक वृद्ध महिला और दो बच्चे घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हनुमान नगर स्थित पंजाब चॉल में नाले से सटे मकान की दीवार सुबह करीब सात बजे ढह गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल लोगों की पहचान वनीता विश्वास सावंत (65), योगेश मशीर पाल (5) और मनीषा मशीर पाल (9) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि तीनों को पास के एमटी अग्रवाल अस्पताल ले जाया गया और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
