पहले ही वीकेंड पर 60 करोड़ पार हुई सितारे ज़मीन पर
बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान की फिल्म सितारे ज़मीन पर ने भारतीय बाजार में पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों में करीब 60 करोड़ की कमाई कर ली है। आमिर खान की सितारे ज़मीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म वर्ष 2007 की क्लासिक तारे जमीन पर की स्पिरिचुअल सीक्वल कही जा रही है। फिल्म के जरिए आमिर खान ने लंबे समय बाद फिल्मों में कमबैक किया है। फिल्म सितारे जमीन पर सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन भारतीय बाजार में 10.7 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने 20.2 करोड़ की कमाई की। अब तीसरे दिन कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सितारे जमीन पर ने तीसरे दिन 29.22 करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म सितारे जमीन पर भारतीय बाजार में अपने पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों में करीब 60 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। फिल्म सितारे जमीन पर में 10 नए चेहरों की धमाकेदार लांचिंग हुई है।
आमिर खान प्रोडक्शंस प्रस्तुत इस फिल्म में 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी सितारे जमीन पर में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं। इस फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
