'मालिक' के लिए राजकुमार राव ने तीन महीने तक बढ़ाई दाढ़ी : निर्देशक पुलकित
एक्टर राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म 'मालिक' की तैयारी में जुटे हुए हैं। फिल्म में अपने किरदार को मजबूत बनाने के लिए अभिनेता ने 80 दिन से भी ज्यादा समय तक दाढ़ी बढ़ाई, ताकि उनका लुक स्क्रीन पर दमदार लगे। फिल्म के निर्देशक पुलकित ने बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिए करवाया क्योंकि वह चाहते थे कि राजकुमार राव के किरदार में एक दमदार और ताकतवर अहसास नजर आए। इस तरह का लुक फिल्म में उनके किरदार को असरदार और असली बनाएगा।
पुलकित ने कहा, "हम चाहते थे कि राजकुमार राव के किरदार में एक ऐसी ताकत दिखे जो अंदर से आए, कुछ ऐसा जो सच्चा, थोड़ा रफ और बिना बनावट के लगे। राजकुमार ने इस किरदार के लिए खुद को शारीरिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह से झोंक दिया। उन्होंने करीब तीन महीने तक दाढ़ी बढ़ाई, ताकि उनका किरदार वास्तविक लगे।" उन्होंने आगे कहा कि जो कुछ अभी टीजर में दिखा है, वह तो सिर्फ शुरुआत है, इस किरदार में और भी बहुत कुछ है। राजकुमार ने इस किरदार में ऐसा कुछ किया है जो वाकई बहुत खास है। फिल्म में उनका किरदार लोगों को जरूर पसंद आएगा।
राजकुमार राव ने फिल्म में अपने किरदार के लिए पूरी मेहनत और दिल से तैयारी की है। उन्होंने ऐसा रफ लुक अपनाया है, जिससे गंभीरता झलकती है। उनके इस नए लुक ने फैंस को हैरान कर दिया। हाल ही में फिल्म 'मालिक' का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें राजकुमार राव का सबसे अलग और नया अवतार देखने को मिला। यह फिल्म एक खतरनाक अंडरवर्ल्ड की दुनिया पर आधारित है, जहां ताकत, लालच और जिंदा रहने की जंग चलती है। टीजर में राजकुमार राव को एक बेरहम गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया है। उनका यह बदला हुआ अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में पहली बार राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की जोड़ी देखने को मिलेगी। इसमें मेधा शंकर, अनिल झमाझम और ऋषि राज भसीन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
'मालिक' 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
