तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश सौंपे
चेन्नई, सोमवार, 23 जून 2025। तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (टीएनपीएससी) के माध्यम से चयनित 50 उम्मीदवारों को सोमवार को यहां सचिवालय में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने नियुक्ति आदेश प्रदान किए। हाल ही में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के लिए जूनियर असिस्टेंट, टाइपिस्ट और स्टेनो-टाइपिस्ट के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की गई थी। मुख्यमंत्री ने सात व्यक्तियों को नियुक्ति आदेश प्रदान किये। यहां एक अन्य कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चेपक-तिरुवल्लिकेनी विधानसभा क्षेत्र में 8.13 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुईं विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें सड़क किनारे सीवेज पंपिंग स्टेशन भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 9.68 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जिसमें 50 बिस्तरों वाला शहरी सामुदायिक कल्याण अस्पताल भवन भी शामिल है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
