वर्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर गुरु रंधावा ने रिलीज किया नया गाना 'फ्रॉम एजेस'
गायक, संगीतकार और अभिनेता गुरु रंधावा ने वर्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर शनिवार को अपने एल्बम 'विदाउट प्रेजुडिस' का नया गाना रिलीज किया। गुरु रंधावा के नए गाने का नाम 'फ्रॉम एजेस' है। यह गाना प्यार, तड़प और किसी की याद जैसे एहसासों को दिखाता है। इस गाने में आवाज देने के साथ-साथ रंधावा ने खुद ही संगीत बनाया है। साथ ही गाने के बोल भी लिखे हैं। रंधावा ने अपने गाने 'फ्रॉम एजेस' के बारे में बात करते हुए कहा, "यह सिर्फ एक गाना नहीं है, यह एक एहसास है। बहुत लोग प्यार को महसूस करते हैं, लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि प्यार कितना गहरा और सच्चा हो सकता है। इस गाने के जरिए मैंने कोशिश की है कि इस सच्चे और गहरे प्यार के एहसास को आज की भाषा में लोगों तक पहुंचाऊं।"
इस म्यूजिक वीडियो में खूबसूरत और दिल को छूने वाले सीन दिखाए गए हैं। इसमें रंधावा का ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। वीडियो में भावनाओं से भरी कहानी है, जो गाने के बोल को बेहतरीन तरीके से पेश करती है। इसमें परंपरा और नए जमाने के संगीत का खूबसूरत मेल है। रंधावा के एल्बम 'विदाउट प्रेजुडिस' में 'गैलन बत्तन', 'स्नैपबैक', 'सिरा' समेत कुल 9 गाने हैं। इन सभी गानों के ऑडियो वर्जन को लोगों ने खूब पसंद किया। हाल ही में एल्बम का एक गाना 'कत्ल' को लोगों ने काफी पसंद किया। यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो गुरु रंधावा को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'शौंकी सरदार' में देखा गया। इसमें उनके अलावा, निमरत कौर, बब्बू मान, सुनीता धीर, हशनीन चौहान और धीरज कुमार अहम किरदार में नजर आए। इस फिल्म का निर्देशन धीरज केदारनाथ रत्तन ने किया। इसे ईशान कपूर, शाह जंडियाली, धर्मिंदर बटौली और हरजोत सिंह ने मिलकर प्रोड्यूस किया। फिल्म को जी स्टूडियोज और बॉस म्यूजिक रिकॉर्ड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत किया गया। 'शौंकी सरदार' 16 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
Similar Post
-
इंडियन आइडल के स्टेज पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर रचा रैप मैजिक
सिद्धांत चतुर्वेदी हाल ही में अपने आगामी रोमांटिक फिल्म 'दो दीवान ...
-
शशि थरूर ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, प्रियंका ने किया शुक्रिया
कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की ह ...
-
चेक बाउंस केस में एक्टर राजपाल यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने सज़ा पर लगाई अंतरिम रोक
दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव की सज़ा ...
