योग शरीर और मन को ऊर्जा देता है : ओम बिरला
नई दिल्ली, शनिवार, 21 जून 2025। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि योग आज दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है, क्योंकि यह शरीर और मन दोनों को ऊर्जा प्रदान करता है और जीवन में नयी चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में लोकसभा सांसदों और सचिवालय के अधिकारियों के साथ योगासन किए। इस अवसर पर लोकसभा सदस्य पी. पी. चौधरी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बिरला ने कहा, “दुनिया भर में लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना चुके हैं। वे इसके महत्व को स्वीकार कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और संतुलन लाने का एक माध्यम है जो मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास के लिए आवश्यक है। बिरला ने कहा, “यह अभ्यास व्यक्ति को दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए ऊर्जा और आत्मबल देता है। योग समग्र विकास के लिए जरूरी है।” इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
