मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 21 जून 2025। सुरक्षा बलों ने मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन एनएससीएन (निक्की- सुमी) के एक कैडर को बृहस्पतिवार को जिरीबाम जिले के कमरांगा गांव से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यह उग्रवादी राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर फिरौती के लिए अपहरण और जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को काकचिंग जिले के काकचिंग तुरेल वांगमा से प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन प्रीपैक (प्रो) और पीएलए के एक-एक उग्रवादी को तेंगनौपाल जिले में म्यांमा सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
