जम्मू-कश्मीर के सांबा में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान पूछताछ के लिए तीन लोग हिरासत में लिए गए
सांबा/जम्मू, शनिवार, 21 जून 2025। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार को पुलिस द्वारा आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह अभियान आज सुबह बड़ी ब्राह्मण क्षेत्र के बरोदी गांव में शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि उनमें से एक ने अप्रैल में उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के ऊंचे इलाकों से संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा कथित तौर पर उसका मोबाइल फोन छीन लिए जाने के बाद शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। उन्होंने बताया कि अभियान का दायरा बड़ी ब्राह्मण के दस्सल गांव तक बढ़ाए जाने के बाद एक महिला को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया।
Similar Post
-
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
नोएडा, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारती ...
-
आईएएस अधिकारी सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव
जम्मू, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशास ...
-
उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने बदरीनाथ और केदारनाथ में पूजा-अर्चना की
गोपेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज् ...
