ईरान में फंसे लद्दाख के निवासियों के परिवारों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया
लेह, बुधवार, 18 जून 2025। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के अधिकारियों ने युद्धग्रस्त ईरान में फंसे छात्रों और अन्य लोगों के परिवारों की सहायता के लिए बुधवार को यहां एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाने की घोषणा की। एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है, ‘‘पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, जिला प्रशासन ने ईरान में फंसे लेह के छात्रों और निवासियों के परिवारों की सहायता के लिए यहां उपायुक्त कार्यालय में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।’’ इसमें कहा गया कि 24 घंटे संचालित होने वाले नियंत्रण कक्ष के जरिये आम जनता को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
