विक्रांत मैसी ने शनाया कपूर के साथ शेयर की तस्वीर
अभिनेता विक्रांत मैसी ने शनाया कपूर के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। 12वीं फेल अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अपनी और शनाया की फोटो शेयर की, जिसमें वे अपनी आगामी फिल्म "आंखों की गुस्ताखियां" की शूटिंग के दौरान साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ मैसी ने लिखा, "यह लीजिए, मैंने शनाया कपूर को थोड़ी मुसीबत में भी डाला और प्यार में भी।" तस्वीर में मैसी खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं, जबकि शनाया अपनी आंखों को कपड़े से ढंककर साइकिल चला रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह प्रोजेक्ट उनका पहला ऑनस्क्रीन है। निर्माताओं ने 5 जून को 'आंखों की गुस्ताखियां' का टीजर जारी किया था। वहीं फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
यह फिल्म संतोष सिंह द्वारा निर्देशित है और इसमें विक्रांत मैसी और शनाया कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म मानसी और वरुण बागला द्वारा निर्मित है और संगीत विशाल मिश्रा द्वारा दिया गया है। टीजर में दर्शकों को विक्रांत मैसी को एक दृष्टिहीन संगीतकार और शनाया कपूर को एक थिएटर कलाकार के रूप में दिखाया गया है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए, शनाया ने बताया कि यह फिल्म उनके लिए भावनात्मक यात्रा रही है। उन्होंने आगे कहा कि निर्देशक संतोष सर और विक्रांत के साथ काम करना इसे और भी खास बना देता है। 15 जून को शनाया कपूर ने ‘आखों की गुस्ताखियां’ के लिए वर्कशॉप के पहले दिन की एक झलक शेयर की थी, जिसमें उन्होंने सिनेमा की दुनिया में कदम रखने के अपने सफर की झलक दिखाई। शनाया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन दिया, “आंखों की गुस्ताखियां के लिए वर्कशॉप का पहला दिन सबसे बेहतरीन।
इससे पहले प्रोड्यूसर मानसी बागला ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में शनाया कपूर को लॉन्च करने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की थी। बागला ने खुलासा किया था कि वह एक ऐसी नायिका चाहती थीं, जिसमें अल्हड़पन और अनिश्चितता हो, ऐसे गुण जो केवल एक नया चेहरा ही ला सकता था। स्क्रिप्ट लिखते समय उन्हें लगा कि शनाया की स्वाभाविक प्रतिभा और उसके चेहरे के भाव किरदार की मांगों के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं, जिसके चलते उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के शनाया को चुन लिया।
Similar Post
-
इंडियन आइडल के स्टेज पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर रचा रैप मैजिक
सिद्धांत चतुर्वेदी हाल ही में अपने आगामी रोमांटिक फिल्म 'दो दीवान ...
-
शशि थरूर ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, प्रियंका ने किया शुक्रिया
कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की ह ...
-
चेक बाउंस केस में एक्टर राजपाल यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने सज़ा पर लगाई अंतरिम रोक
दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव की सज़ा ...
