दिल्ली के अशोक विहार इलाके में ध्वस्तीकरण अभियान शुरू
नई दिल्ली, सोमवार, 16 जून 2025। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में प्राधिकारियों ने सोमवार को भारी पुलिस तैनाती के बीच ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने बताया, ‘‘अशोक विहार में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। वहां करीब 250 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।’’ अधिकारियों ने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का एक दल सोमवार सुबह ध्वस्तीकरण अभियान के लिए खुदाई वाली मशीनें लेकर अशोक विहार के जेलर वाला बाग इलाके में पहुंचा। उन्होंने बताया कि वहां सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए 200 से अधिक मकानों को ध्वस्त किया जाएगा।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
