करंट की चपेट में तीन मजदूरों की मौके पर मौत, 4 झुलसे
गोटेगांव, शुक्रवार, 13 जून 2025। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आज करंट की चपेट में आने से तीन मजदूरों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर गाडरवारा तहसील में एक मैरीज गार्डन में शादी की तैयारी के तहत एक झूला लगाने का कार्य किया जा रहा था। तभी यह झूला ऊपर से निकली हाईबोल्टेज 11 केबी से टकराया गया जिसके करंट से मौके पर ही तीन मजदूरों की मौत हो गई वहीं चार झुलस गये। झुलस गये लोगों को गाडरवारा सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद स्थल पर अफरा तफरी का माहौल छा गया। जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और मृतकों की पहचान में जुटे हुए है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
