‘केसरी चैप्टर 2’ का हिस्सा बनना प्रेरणादायक यात्रा रही: अनन्या पांडे
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे का कहना है कि फिल्म केसरी चैप्टर 2 का हिस्सा बनना उनके लिए एक अविश्वसनीय रूप से प्रेरणादायक यात्रा रही है। अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे जैसे सितारों से सजी फिल्म केसरी चैप्टर 2 ,13 जून से जियोहॉटस्टार पर विशेष रूप से स्ट्रीम होगी।यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी वकील सी शंकरन नायर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने ताकतवर ब्रिटिश साम्राज्य को अदालत में घसीटा था। वह इस सच्चाई को उजागर करना चाहते थे कि यह हत्याकांड एक जानबूझकर किया गया नरसंहार था।
इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सी. शंकरण का किरदार निभाया है, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ता है। वहीं, आर माधवन वकील नेविल मैककिनले की भूमिका में हैं जबकि अनन्या पांडे ने वकील दिलरीत गिल का किरदार निभाया है।
अनन्या पांडे ने कहा, केसरी चैप्टर 2 का हिस्सा बनना एक अविश्वसनीय रूप से प्रेरणादायक यात्रा रही है। मेरा किरदार भारी अन्याय के सामने आशा और दृढ़ संकल्प की किरण के रूप में खड़ा है। यह फिल्म दुखद जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद सच्चाई के लिए अथक लड़ाई का सार प्रस्तुत करती है। यह एक ऐसी कहानी है जो आज भी गहराई से गूंजती है, जो हमें साहस और सामूहिक प्रतिरोध की शक्ति की याद दिलाती है। मुझे खुशी है कि यह मार्मिक कहानी 13 जून से पूरे भारत में दर्शकों के लिए जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। फिल्म केसरी चैप्टर 2 करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव में हीरू यश जौहर, अरुणा भाटिया, करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी द्वारा निर्मित है।
Similar Post
-
इंडियन आइडल के स्टेज पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर रचा रैप मैजिक
सिद्धांत चतुर्वेदी हाल ही में अपने आगामी रोमांटिक फिल्म 'दो दीवान ...
-
शशि थरूर ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, प्रियंका ने किया शुक्रिया
कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की ह ...
-
चेक बाउंस केस में एक्टर राजपाल यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने सज़ा पर लगाई अंतरिम रोक
दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव की सज़ा ...
