विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का टीजर रिलीज
बॉलीवुड फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म द बंगाल फाइल्स का टीज़र रिलीज हो गया है। विवेक रंजन अग्निहोत्री जो अपनी बेबाक कहानियों और दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, अब द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ लेकर आ रहे हैं। इससे पहले वह द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में दे चुके हैं। यह फिल्म पहले द दिल्ली फाइल्स नाम से बन रही थी, लेकिन अब इसका नाम बदल दिया गया है। इस फिल्म के टीज़र में एक बार फिर हिंदुस्तान के बीते वक्त के डरावने पहलू की झलक मिलती है।
द बंगाल फाइल्स को विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे कलाकार नज़र आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस प्रस्तुत यह फिल्म, विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स शामिल हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 5 सितंबर 2025 को रिलीज़ होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
