पश्चिम बंगाल: बज बज में विस्फोटक सामग्री जब्त, पांच लोग गिरफ्तार
कोलकाता, गुरुवार, 12 जून 2025। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के ‘बज बज’ इलाके से विस्फोटक सामग्री जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में बताया कि बुधवार रात करीब पौने नौ बजे इलाके से विस्फोटक सामग्री ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई तीन बाइक भी जब्त की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद की गई विस्फोटक सामग्री में सोडियम पाउडर, एल्युमीनियम पाउडर, फॉस्फोरस का बुरादा, लाल सल्फर और लोहे के कण शामिल हैं तथा इनका इस्तेमाल बम बनाने में किया जाता है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
