18 जून से एक जुलाई तक होगा भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास
नई दिल्ली, गुरुवार, 12 जून 2025। भारत और फ्रांस की सेनाएं बहु-क्षेत्रीय अभियानों के लिए दोनों देशों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाने के उद्देशय से 18 जून से एक जुलाई तक संयुक्त अभ्यास करेंगी। भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। फ्रांस के ला कैवेलरी में ‘शक्ति 2025’ अभ्यास किया जाएगा। भारतीय सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, “भारत और फ्रांस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का 8वां संस्करण 18 जून से एक जुलाई 2025 तक फ्रांस के ला कैवेलरी में आयोजित किया जाएगा।” सेना के मुताबिक, “इस अभ्यास का उद्देश्य उप-पारंपरिक परिदृश्य में बहु-क्षेत्रीय अभियानों के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।” अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंतर-अभियानगत समन्वय और सौहार्द विकसित करने में मदद मिलेगी।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
