‘फाल्कन-9’ रॉकेट में लीक का पता चलने के कारण ‘एक्सिओम-4 मिशन’ स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 11 जून 2025। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले ‘एक्सिओम-4 मिशन’ को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि इंजीनियरों ने ‘स्पेसएक्स’ के ‘फाल्कन-9’ रॉकेट में लीक की मरम्मत के लिए और समय मांगा है। निजी अमेरिकी वांतरिक्ष और अंतरिक्ष परिवहन सेवा कंपनी ‘स्पेसएक्स’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर घोषणा की कि ‘पोस्ट-स्टेटिक बूस्टर’ की जांच के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन के रिसाव का पता चलने के बाद उसकी मरम्मत की आवश्यकता थी जिसके कारण ‘एक्सिओम-4 मिशन’ के ‘फाल्कन-9’ के प्रक्षेपण को फिलहाल टाला जा रहा है। स्पेसएक्स ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘‘पोस्ट स्टेटिक फायर बूस्टर’ के निरीक्षण के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन (एलओएक्स) के रिसाव का पता चलने के बाद मरम्मत के लिए ‘स्पेसएक्स’ की टीम को अतिरिक्त समय देने के लिए ‘एक्स-4’ कल होने वाले ‘फाल्कन 9’ के प्रक्षेपण से पीछे हट रहा है।’’ ‘स्पेसएक्स’ ने कहा, ‘‘मरम्मत का कार्य पूरा हो जाने पर हम एक बार फिर नए प्रक्षेपण की तिथि साझा करेंगे।’’
Similar Post
-
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
नोएडा, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारती ...
-
आईएएस अधिकारी सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव
जम्मू, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशास ...
-
उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने बदरीनाथ और केदारनाथ में पूजा-अर्चना की
गोपेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज् ...
