दिल्ली के अपार्टमेंट में आग, कूदने से दो बच्चों समेत तीन की मौत
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 जून 2025। दिल्ली के द्वारका जिला स्थित एक अपार्टमेंट में मंगलवार को आग लगने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब 10:00 बजे द्वारका सेक्टर 13 स्थित शब्द अपार्टमेंट की है। आग की लपटों में घिरे फ्लैट से जान बचाने के लिए करीब 35 साल के यश और उनके परिवार के दो अन्य बच्चों ने सातवीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों को तत्काल पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि आपकी इस घटना में यश की पत्नी और बड़े बेटे भी घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दिल्ली फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दमकल की आठ गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
Similar Post
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
-
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाक ...
