ब्लैक से ब्लाइंड तक, ऐसा है सोनम कपूर का करियर
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर आज 40 वर्ष की हो गई हैं। अनिल कपूर की पुत्री सोनम कपूर का जन्म 09 जून 1985 में मुंबई में हुआ। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण सोनम का झुकाव भी फिल्मों की ओर था। सोनम कपूर ने सहायक निर्देश्क के तौर पर संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक (2005) में काम किया।
सोनम कपूर ने वर्ष 2007 में प्रदर्शित संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से अपने सिने कैरियर की शुरूआत की। रणबीर कपूर की भी यह पहली फिल्म थी। हालांकि सोनम की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। सोनम कपूर ने इसके बाद राकेश ओम प्रकाश मेहरा की वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म दिल्ली 6 में अभिनय किया। हालांकि यह फिल्म भी टिकट खिडक़ी पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन सोनम के अभिनय को दर्शको ने जरूर पसंद किया। वर्ष 2013 सोनम कपूर के करियर का महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष सोनम कपूर की रांझना और भाग मिल्खा भाग जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुईं। वर्ष 2015 में सोनम कपूर की एक और सुपरहिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो प्रदर्शित हुई।
फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया। फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की। इसके बाद सोनम कपूर की फिल्म नीरजा प्रदर्शित हुई। यह फिल्म एयरहोस्टेस नीरजा भनोत के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने आतंकवादियों से विमानयात्रियों की जान बचाते हुए अपनी जान दे दी थी। वर्ष 2018 में सोनम कपूर ने पैडमैन और संजू जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी कर ली। शादी के 4 साल बाद सोनम ने अपने बेटे वायु को जन्म दिया है। वर्ष 2009 में सोनम कपूर को लॉरियल का एंबेसडर बनाया गया। वर्ष 2023 में सोनम कपूर ने फिल्म ब्लाइंड में काम किया। सोनम कपूर अब अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करती हैं।
Similar Post
-
प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी की
अभिनेता प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी क ...
-
‘बंदर’ के ट्रेलर ने 48 घंटे में पार किए 10 मिलियन व्यूज़
बॉबी देओल की फिल्म बंदर के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 48 घं ...
-
कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पू ...
