झारखंड में ईद-उल-अजहा पूरे उत्साह के साथ मनाया गया
रांची, शनिवार, 07 जून 2025। झारखंड में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया और इस अवसर पर राज्य में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में उमड़ पड़े। पारंपरिक पोशाक और टोपी पहने हुए बच्चों सहित बड़ी संख्या में नमाजी ईद की नमाज अदा करने के लिए एकत्र हुए। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ईद-उल-अजहा पर सभी को बहुत बधाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप सभी स्वस्थ, खुश और समृद्ध रहें।’ रांची में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की। त्योहार के मद्देनजर राज्य भर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। रांची पुलिस ने कहा कि उसने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य की राजधानी में सुरक्षा उपायों को मजबूत किया है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
