मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद
इंफाल, शुक्रवार, 06 जून 2025। मणिपुर के इंफाल पश्चिम और बिष्णुपुर जिलों से सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के घारी माखा लेईकोई क्षेत्र से बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित ‘यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (यूपीपीके) के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जबकि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के चार सदस्यों को जिले के ताओथोंग खुनौ और बिष्णुपुर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, बृहस्पतिवार को बिष्णुपुर के वांगू अहलुप मयई लीकाई में पीआरईपीएके (प्रो) के एक सक्रिय सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ उग्रवादियों के पास से पिस्तौल समेत हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘राज्य में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए खुफिया जानकारी के आधार पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।’’
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
