असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, सात लाख लोग प्रभावित
गुवाहाटी, गुरुवार, 06 जून 2025। असम में बाढ़ की स्थिति बृहस्पतिवार को भी गंभीर बनी रही। 21 जिलों में करीब सात लाख लोग प्रभावित हुए हैं और प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बाढ़ और भूस्खलन की पहली लहर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई जिसमें बुधवार को मरने वाले दो लोग भी शामिल हैं। कछार जिले में एक व्यक्ति लापता हो गया। ब्रह्मपुत्र सहित नौ प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि बराक नदी कछार जिले में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है तथा इसकी सहायक नदियों में भी जलस्तर बढ़ रहा है तथा कुछ नदियां लाल निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ की वर्तमान लहर ने 66 राजस्व क्षेत्रों के 1,494 गांवों को प्रभावित किया है, जिनमें सबसे अधिक श्रीभूमि में 339 गांव, नागांव में 189, कछार में 166 और हैलाकांडी जिलों में 156 गांव शामिल हैं।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन के अनुसार, श्रीभूमि सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 2,59,601 की आबादी बाढ़ के पानी की चपेट में है। इसके बाद हैलाकांडी में 1,72,439 और नागांव में 1,02,716 लोग बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। अब तक बाढ़ के पानी में कुल 14977.99 हेक्टेयर फसल क्षेत्र डूब चुका है। करीब 5,15,737 पशु प्रभावित हुए हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिणी असम के विभिन्न हिस्सों में रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे कर्मचारी पटरियां साफ करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।
Similar Post
-
मालगाड़ी के डिब्बे मे बरेली जंक्शन के पास लगी आग
बरेली (उप्र), शनिवार, 15 नवंबर 2025। दिल्ली से असम जा रही मालगाड़ ...
-
जम्मू-कश्मीर के सांबा में मोर्टार का गोला मिला
जम्मू, शनिवार, 15 नवंबर 2025। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में शनि ...
-
कोलकाता में इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में भीषण आग लगी
कोलकाता, शनिवार, 15 नवंबर 2025। कोलकाता के मध्य भाग में स्थित इज ...
