सिक्किम भूस्खलन: वायुसेना ने चाटेन क्षेत्र से दो अमेरिकी नागरिकों सहित 33 लोगों को निकाला
नई दिल्ली, बुधवार, 05 जून 2025। वायु सेना ने बुधवार को कहा कि उसने सिक्किम में विनाशकारी भूस्खलन के मद्देनजर मानवीय सहायता प्रयासों के तहत अपने संसाधनों को तैनात किया है और सुदूर चाटेन क्षेत्र से दो अमेरिकी नागरिकों सहित 33 लोगों को निकाला है। वायु सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के साथ बचाव अभियान की तस्वीरें भी साझा कीं। पोस्ट में कहा गया, ‘‘सिक्किम में विनाशकारी भूस्खलन के मद्देनजर भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया – राहत सामग्री को गिराया, एनडीआरएफ के दलों को उतारा और सुदूर चाटेन क्षेत्र से दो अमेरिकी नागरिकों सहित फंसे हुए 33 लोगों को निकाला।’’ इससे पहले दिन में, अधिकारियों ने कहा कि सेना के जवान उत्तरी सिक्कि के लाचेन गांव तक पैदल मार्ग बनाकर वहां फंसे 113 पर्यटकों तक पहुंचने में सफल हो गए हैं। यह क्षेत्र मंगन जिले में भारी बारिश के बीच हुए कई भूस्खलनों की वजह से बाकी राज्य से पूरी तरह से कटा हुआ था। दो दिन पहले लाचुंग और चुंगथांग से कम से कम 1,678 पर्यटकों को बचाया गया।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
