आकाश को मुख्य कोआर्डिनेटर बनाने से बरसाती मेंढकों में बेचैनी स्वाभाविक: मायावती
लखनऊ, सोमवार, 02 जून 2025। आजाद समाज पार्टी (असपा) के मुखिया और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद समेत दलित राजनीति के अन्य नेताओं का नाम लिये बगैर उन पर निशाना साधते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोमवार को कहा कि आकाश आनंद को मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक बनाने से बहुजन एकता और बसपा काे कमजोर करने वाली पार्टियों और उनके नेताओं में बेचैनी स्वाभाविक है। सुश्री मायावती ने उम्मीद जतायी कि श्री आनंद बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर और स्वर्गीय कांशीराम के सपनो का साकार करने की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभायेंगे।
उन्होने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा 'देश में बीएसपी बहुजन हित की एकमात्र अम्बेडकरवादी पार्टी है तथा पार्टी हित में लोगों पर कार्रवाई करने व पश्चताप करने पर उन्हें वापस लेने की परम्परा है। इसी क्रम में श्री आकाश आनन्द के उतार-चढ़ाव व उन्हें मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर बनाने से बहुत से लोगों में बेचैनी स्वाभाविक। बसपा अध्यक्ष ने कहा 'पार्टी को उम्मीद है कि अब श्री आकाश आनन्द बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर श्री कांशीराम जी के आत्म-सम्मान के कारवाँ को आगे बढ़ाने व उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी पूरी तनम्यता व जी-जान से निभाएंगे अर्थात पार्टी को अवसरवादी व स्वार्थी लोगों की कतई जरूरत नहीं। वैसे भी कांग्रेस, भाजपा व सपा आदि पार्टियों के सहारे व इशारे पर चलकर बहुजनों की एकता व बीएसपी को कमजोर करने वाले बरसाती मेंढकों की तरह के संगठन व दलों के नेता चाहे निजी स्वार्थ में विधायक, सांसद व मंत्री क्यों ना बन जाएं इनसे समाज का कुछ भला होने वाला नहीं। लोग सावधान रहें।
Similar Post
-
केरल में सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी के घर से 1.2 किलोग्राम गांजा और भांग के 10 पौधे बरामद
अलप्पुझा (केरल), बुधवार, 04 मार्च 2026। अलाप्पुझा में सेवानिवृत ...
-
सिक्किम, तेलंगाना व ओड़िशा में उत्साह के साथ मनाई गई होली
गंगटोक/हैदराबाद/भुवनेश्वर, बुधवार, 04 मार्च 2026। सिक्किम, तेलं ...
-
राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया
राजौरी, बुधवार, 04 मार्च 2026। सेना के जवानों ने राजौरी जिले में ...
