राजस्थान के कई इलाकों में आंधी एवं बारिश का अनुमान
जयपुर, रविवार, 01 जून 2025। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कई इलाकों में सोमवार से आंधी चलने एवं बारिश होने का अनुमान है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, दो जून यानी सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने का अनुमान है जिसके कारण दो से चार जून तक कई इलाकों में बादल गरजने, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम केंद्र ने बताया कि अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। उसने बताया कि रविवार सुबह तक बीते 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा कामां (भरतपुर) में 10 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में (44.2 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
