अपारशक्ति खुराना का नया गाना 'लफ्जां' रिलीज
एक्टर और सिंगर अपारशक्ति खुराना ने अपना नया गाना 'लफ्जां' रिलीज किया है। यह गाना प्यार और खामोशी के बारे में है। साथ ही उन भावनाओं के बारे में भी है, जो अक्सर हम बोल नहीं पाते। यह गाना दिल को छू लेने वाला और सुकून भरा है। पिछले साल अपारशक्ति खुराना का गाना 'जरूरत' रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। नया गाना 'लफ्जां' इसका अगला पार्ट है। यह गाना दिल से जुड़ी भावनाओं को बताता है। उन्होंने गाने के जरिए अपने खास अंदाज में ऐसी भावनाओं को पेश किया, जिन्हें जुबां तक लाना मुश्किल होता है। यह गाना उन अनकहे एहसासों को समेटे है। नए गाने के बारे में बात करते हुए अपारशक्ति ने कहा, "मुझे अपने पहले गाने 'जरूर' के लिए बहुत प्यार मिला, और बहुत खुशी हुई जब भारी संख्या में लोग इस गाने से अपने दिल की बात जोड़ पाए। ठीक उसी तरह, 'लफ्जां' भी उन लोगों के लिए बहुत खास गाना है। मैं हमेशा गानों के जरिए सच्ची भावनाओं पर आधारित कहानियां लोगों के साथ शेयर करता रहूंगा।"
उन्होंने कहा, "यह गाना उस प्यार के बारे में है जो तब भी रहता है जब शब्द खत्म हो जाते हैं। मैं हमेशा ऐसे संगीत में विश्वास करता हूं जो दिल से जुड़ता है। 'लफ्जां' को लेकर मेरी उम्मीद है कि सुनने वाले यह समझें कि प्यार को जोर-जोर से बताने की जरूरत नहीं होती। कभी-कभी प्यार चुप्पी में होता है, उन लफ्जों में होता है, जो हम कभी कह नहीं पाते।" अपारशक्ति खुराना ने यह गाना विश्व धलिवाल के साथ मिलकर बनाया है, और इसे प्रोड्यूस मीर देसाई ने किया है। इस गाने में नया और आधुनिक संगीत है। अपारशक्ति खुराना ने अब तक के करियर में यूं तो कई किरदार निभाए, लेकिन लोकप्रियता उन्हें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' से हासिल हुई। उन्होंने इस फिल्म में 'बिट्टू' का किरदार निभाया था, जो राजकुमार राव के किरदार का दोस्त है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था।
Similar Post
-
इंडियन आइडल के स्टेज पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर रचा रैप मैजिक
सिद्धांत चतुर्वेदी हाल ही में अपने आगामी रोमांटिक फिल्म 'दो दीवान ...
-
शशि थरूर ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, प्रियंका ने किया शुक्रिया
कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की ह ...
-
चेक बाउंस केस में एक्टर राजपाल यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने सज़ा पर लगाई अंतरिम रोक
दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव की सज़ा ...
