राम कपूर और मोना सिंह की सीरीज मिस्त्री का टीजऱ रिलीज
राम कपूर और मोना सिंह की सीरीज मिस्?त्री का टीजऱ रिलीज हो गया है। बनिजय एशिया और यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज के सहयोग से बनी सीरीज मिस्त्री का निर्देशन ऋषब सेठ ने किया है। इसमें राम कपूर और मोना सिंह लीड रोल में हैं। यह सीरीज 27 जून को जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर होगी। मिस्त्री अमरीका की मल्टी-अवॉर्ड विनिंग सीरीज मॉन्क का भारतीय रूपांतरण है। इसे बनिजय एशिया ने यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है और निर्देशन ऋषब सेठ ने किया है।
राम कपूर इस सीरीज में विचित्र और प्रतिभाशाली जासूस अरमान मिस्त्री का किरदार निभा रहे हैं, जबकि मोना सिंह निडर एसीपी सेहमत सिद्दीकी के रूप में नजर आएंगी।इसके अलावा शिखा तलसानिया और क्षितीश दाते भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ऋषब सेठ ने कहा कि मिस्त्री मेरे लिए एक बहुत ही अलग और संतोषजनक अनुभव रहा। इस प्रोजेक्ट से जुड़ते ही मैं इसके भीतर उतर जाना चाहता था, क्योंकि इसकी कहानी बेहद दिलचस्प है और अरमान मिस्त्री जैसा किरदार तो उससे भी ज्यादा रोचक है।
राम ने अरमान मिस्त्री के हमारे विजऩ को पूरी तरह साकार किया है, और मोना, शिखा और क्षितीश जैसे कलाकारों ने भी इस कहानी को और गहराई दी है। शो में अरमान मिस्?त्री की भूमिका निभा रहे राम कपूर ने कहा कि अरमान मिस्त्री मेरे अब तक निभाए किसी भी किरदार से बिल्कुल अलग है। मिस्त्री की शूटिंग का अनुभव इतना डूबकर करने वाला रहा कि मैं इस किरदार की हर परत, उसकी अजीब बातें, उसकी होशियारी और उसकी कमजोरियों को करीब से समझ पाया।यह किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं बेहद खुश हूं कि यह पर्दे पर किस रूप में सामने आया है।मैं अब और इंतजार नहीं कर सकता कि दर्शक और मेरे फैन्स मुझे मिस्त्री के रूप में जियोहॉटस्टार पर देखें।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
