‘आप’ ने जलभराव को लेकर की भाजपा की आलोचना, कहा: ‘चार इंजन’ वाली सरकार विफल
नई दिल्ली, रविवार, 25 मई 2025। आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की आलोचना की और इसे ‘‘चार इंजन’’ वाली सरकार की असफलता बताया। आप ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर राष्ट्रीय राजधानी के कई जलमग्न स्थानों जैसे धौला कुआं, दिल्ली छावनी और आईटीओ की तस्वीरें साझा कीं। इसने कहा, ‘‘दिल्ली का एक भी इलाका ऐसा नहीं है जहां भाजपा की ‘चार खटारा इंजन’ वाली सरकार की नाकामी की कहानी कहता जलभराव न हुआ हो।’’
इन आरोपों पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने मिंटो ब्रिज का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने सोशल ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘थोड़ी सी बरसात के बाद मिंटो ब्रिज के नीचे डूबी हुई गाड़ी। यह तो साफ है कि ‘चार इंजन’ की सरकार फेल हो गई है।’’ दिल्ली में रातभर भारी बारिश के साथ तूफान आया, जिससे विमान परिचालन बाधित हुआ, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए तथा कई इलाके जलमग्न हो गए।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
