दिल्ली: फैक्टरी में भीषण आग लगने से विस्फोट के बाद इमारत ढही, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शनिवार, 24 मई 2025। दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार तड़के एक फैक्टरी में भीषण आग लगने से विस्फोट हुआ जिससे इमारत ढह गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘तड़के चार बजकर 48 मिनट पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की 17 गाड़ियां सेक्टर दो में घटनास्थल पर भेजी गईं।’’ बहुमंजिला इमारत से घना काला धुआं निकलता दिखा जो पूरे ढांचे के आग की चपेट में आने के बाद विस्फोट के चलते ढह गई।
अधिकारियों ने बताया फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कुछ ही देर बाद विस्फोट हुआ, जिससे आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने बताया कि चारों ओर मलबा बिखरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इमारत के संरचनात्मक मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन की पड़ताल की जा रही है। आग को पूरी तरह से बुझाने और मलबा हटाने का कार्य जारी है।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
