पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के मामले में ‘आप’ विधायक रमन अरोड़ा के आवास पर छापेमारी की
चंडीगढ़, शुक्रवार, 23 मई 2025। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा के जालंधर स्थित आवास पर भ्रष्टाचार के एक मामले में शुक्रवार को छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल सीट से विधायक हैं। सूत्रों के अनुसार छापेमारी उस मामले से संबंधित है जिसमें आरोप लगाया गया है कि जालंधर में किसी अधिकारी के माध्यम से निर्दोष लोगों को झूठे नोटिस भेजे गए थे। सूत्रों ने बताया कि कथित भ्रष्टाचार के मामले में अरोड़ा की भूमिका जांच के दायरे में है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
