बाइडेन प्रोस्टेट कैंसर की गंभीर अवस्था में
वाशिंगटन, सोमवार, 19 मई 2025। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर से ग्रसित हैं और यह उनकी हड्डियों तक फैल गया है। जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति का पद छोड़ने वाले बाइडेन को शुक्रवार को बीमारी का पता चला, जब उन्होंने पिछले सप्ताह मूत्र संबंधी लक्षणों के लिए एक डॉक्टर को दिखाया था। यह जानकारी रविवार को उनके कार्यालय से एक बयान में दी। डॉक्यटरों के मुताबिक यह कैंसर रोग का ज्यादा आक्रामक रूप है, जिसका ग्लीसन स्कोर 10 में से 9 है। कैंसर रिसर्च यूके के अनुसार, इसका मतलब है कि उनकी बीमारी को 'हाई ग्रेड' में रखा गया है और कैंसर कोशिकाएं तेजी से फैल सकती हैं।
जानकारी के अनुसार, बाइडेन और उनका परिवार उपचार के विकल्पों पर विचार कर रहा है। उनके कार्यालय ने कहा कि कैंसर हॉरमोन-संवेदनशील है, जिसका मतलब है कि इसे नियंत्रित किया जा सकता है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 'शुक्रवार को उनमें प्रोस्टेट कैंसर का निदान किया गया, जिसमें ग्लीसन स्कोर 9 (ग्रेड ग्रुप 5) था तथा हड्डी में मेटास्टेसिस था। हालांकि यह रोग का अधिक आक्रामक रूप है, कैंसर हार्मोन-संवेदनशील प्रतीत होता है, जिसके कारण इसका प्रभावी प्रबंधन संभव है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा 'मैं और मेलानिया श्री बाइडेन की बीमारी के सुनकर दुखी हैं। उन्होंने पूर्व प्रथम महिला जिल बिडेन का उल्लेख करते हुए कहा “हम उनकी पत्नी और उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। हम बाइडेन के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, जिन्होंने बाइडेन कार्यकाल में काम किया था, ने एक्स पर लिखा कि वह और उनके पति डग एमहॉफ बाइडेन परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सुश्री हैरिस ने कहा 'जो एक योद्धा है और मैं जानती हूं कि वह इस चुनौती का सामना उसी शक्ति, लचीलेपन और आशावाद के साथ करेगें, जो सदैव उनके जीवन और नेतृत्व को परिभाषित करता रहा है। एक्स पर एक पोस्ट में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि वह और उनकी पत्नी मिशेल पूरे बाइडेन परिवार के लिए सोच रहे हैं।
Similar Post
-
स्पेसएक्स ने स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उन्नत संस्करण की पहली परीक्षण उड़ान लाॅच की
वॉशिंगटन, शनिवार, 23 मई 2026। अमेरीकी उद्योगपति एलन मस्क की अंत ...
-
चीन ने तियानझोउ-10 कार्गो अंतरिक्ष यान को तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन की ओर प्रक्षेपित किया
बीजिंग, सोमवार, 11 मई 2026। चीन ने सोमवार को तियानझोउ-10 कार्गो अं ...
-
तमाम तरह की स्वतंत्रता प्रेस की आजादी पर टिकी हैः एंटोनियो गुटेरेस
न्यूयॉर्क, रविवार, 03 मई 2026। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनिय ...
