शिरुई लिली महोत्सव से पहले मणिपुर के कई हिस्सों में बढ़ाई गई सुरक्षा
इंफाल, सोमवार, 19 मई 2025। मणिपुर की राजधानी इंफाल से उखरूल तक के 80 किलोमीटर लंबे रास्ते पर शिरुई लिली महोत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह पांच दिवसीय महोत्सव 20 मई से शुरू हो रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरे मार्ग में वाहनों की जांच और गश्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह सुरक्षा इसलिए बढ़ाई गई है क्योंकि कुछ कुकी संगठनों ने राज्य में पांच दिवसीय शिरुई लिली महोत्सव मनाने की योजना बना रहे मेइती समुदाय के लोगों को धमकी दी है। यह पांच दिवसीय महोत्सव मणिपुर के राज्य पुष्प शिरुई लिली के सम्मान में मनाया जाता है, जो तांगखुल नागा बहुल उखरुल जिले की पहाड़ियों में पाया जाता है।
अधिकारी ने बताया कि पर्यटन और अन्य विभागों के कई अधिकारी पहले ही जिले में कार्यक्रम स्थलों पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि याइंगांगपोकपी से महादेव होते हुए लितान तक के रास्ते में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, क्योंकि इस क्षेत्र में कुछ कुकी बहुल गांव स्थित हैं। अधिकारी ने बताया कि कि उखरूल जिले में सुरक्षा के लिए केंद्रीय और राज्य दोनों बल तैनात हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव की अवधि (20 से 24 मई) में अतिरिक्त बलों की तैनाती भी की जाएगी।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
