ट्रम्प ने क्या ‘सच्चाई’ बयान की है : तिवारी
चंडीगढ़, गुरुवार, 15 मई 2025। चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने गुरुवार को सवाल किया कि भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम के संदर्भ में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने क्या 'सच्चाई' बयान की है। तिवारी ने अपने सोशल मीडिया 'एक्स' हैन्डल पर लिखी एक पोस्ट में कहा है कि अमेरिका के सरकारी प्रवक्ता थॉमस 'टॉमी' पिगोट से जब सीधा सवाल किया गया कि क्या पाकिस्तान ने अमेरिका को कोई आश्वासन दिया है कि वह आतंकवादी ठिकाने नष्ट करेगा, तो उन्होंने कहा कि वह निजी कूटनीतिक बातचीत के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बारे में ट्वीट किया है।
तिवारी ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी का बयान सुस्पष्ट है। सवाल है कि ट्रम्प ने क्या 'सच्चाई' बयान की है। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के आधिकारिक रूप से 'संघर्ष विराम' घोषित करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की थी। अमेरिका के राष्ट्रपति ने यह भी कहा है कि उन्होंने दोनों देशों से कहा था कि अगर वह संघर्ष नहीं रोकेंगे, तो उनके साथ व्यापार बंद कर दिया जायेगा। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने सरकार से जानना चाहा है कि क्या अमेरिकी दबाव में संघर्ष विराम किया गया? विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की है, जबकि सरकार का कहना है कि किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
