‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचे राजनाथ
श्रीनगर, गुरुवार, 15 मई 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय सेना की ओर से 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला किये जाने के बाद पहली बार गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे। जम्मू-कश्मीर का श्री सिंह का यह दौरा भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को घोषित संघर्ष विराम के मद्देनजर हो रहा है। इससे पहले कई दिनों तक सीमा पार से झड़पें और गोलीबारी हुई थी, जिसके कारण नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई लोग हताहत हुए थे और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा था। अधिकारियों ने बताया कि श्री सिंह ने यहां पहुंचने के तुरंत बाद सेना की 15 कोर मुख्यालय का पहुंचे, जहां उन्होंने सेना के जवानों से बातचीत की और मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि श्री सिंह सीमावर्ती क्षेत्रों, विशेष रूप से हाल ही में सीमा पार से गोलाबारी के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध की तैयारियों सहित समग्र सुरक्षा परिदृश्य का आकलन कर सकते हैं। रक्षा मंत्री जमीनी हकीकत का आकलन करने और सीमा पर तैनात सैनिकों से बातचीत करने के लिए अग्रिम क्षेत्रों का भी दौरा कर सकते हैं।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
