तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल वर्मा से मुलाकात की
हैदराबाद, सोमवार, 12 मई 2025। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार को राज्य के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से मुलाकात की और उन्हें ‘‘देश में मौजूदा परिस्थितियों की पृष्ठभूमि में’’ राज्य की स्थिति से अवगत कराया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। राजभवन में हुई इस बैठक के दौरान राज्य के उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू भी मौजूद थे।
आधिकारिक सूत्रों ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया, ‘‘यह बैठक देश में मौजूदा परिस्थितियों की पृष्ठभूमि में हुई। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य की स्थिति के बारे में बताया।’’ रविवार को राज्य सरकार ने कहा था कि हाल में भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के बाद सीमावर्ती राज्यों में रहने वाले तेलंगाना के 126 लोग नयी दिल्ली पहुंचे। संघर्ष के बीच, तेलंगाना सरकार ने नौ मई को घोषणा की कि सीमावर्ती राज्यों में रहने वाले अपने लोगों को समय पर सहायता, सूचना और समर्थन देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में तेलंगाना भवन में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। राज्य सरकार ने कहा था कि 126 व्यक्तियों में से 57 आवश्यक सहायता प्राप्त करने के बाद पहले ही अपने गृहनगर के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि शेष को तेलंगाना भवन में ठहराया जा रहा है।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
