दिल्ली में डकैती के कई मामलों में वांछित व्यक्ति गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 10 मई 2025। दिल्ली पुलिस ने लूट के कई मामलों में वांछित 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान यूसुफ के रूप में हुई है और वह 14 फरवरी से फरार था। पुलिस ने बताया कि यूसुफ और उसके साथियों ने उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में चोरी की गाड़ी का इस्तेमाल करके एक व्यक्ति से बंदूक के बल पर 3,000 रुपये कथित तौर पर लूट लिये थे। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उसके आपराधिक इतिहास से पता चला है कि वह गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा में कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। इससे पहले जब हापुड़ पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी, तब उसके पैर में गोली लगी थी। हालांकि, वह भाग गया था।’’
अधिकारी ने बताया कि यूसुफ को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि यूसुफ एक अक्टूबर 2024 को वजीराबाद पुलिस थाने में दर्ज एक अन्य मामले में भी घोषित अपराधी है। अधिकारी ने बताया कि यह मामला आउटर रिंग रोड पर 4.65 लाख रुपये की सशस्त्र लूट से जुड़ा है। अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
