लोगों को परामर्श और कार्ययोजना के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाए: पंजाब भाजपा प्रमुख जाखड़
चंडीगढ़, शुक्रवार, 09 मई 2025। भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को कहा कि यह जरूरी है कि बिना किसी देरी के जनता को ‘स्पष्ट’ परामर्श और कार्ययोजना की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में ‘ब्लैकआउट’ होने, कुछ में सायरन बजने और ‘कई जगहों पर संचार व्यवस्था नहीं होने से लोगों में भ्रम और चिंताएं बढ़ रही हैं।” उन्होंने कहा, “मौजूदा सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर, प्रशासन की ओर से समय पर समन्वित मार्गदर्शन न मिलने से भ्रम की स्थिति पैदा होती है। यह जरूरी है कि बिना किसी देरी के जनता को परामर्श और कार्ययोजना के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाए।” जाखड़ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैं गृह मंत्रालय और राज्य के अधिकारियों से लोगों के लिए तुरंत स्पष्ट, सुसंगत दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह करता हूं।”
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
