राहुल गांधी ने पोप लियो को बधाई दी, शांति और करुणा की आशा व्यक्त की
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 मई 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को बधाई दी, जो कैथोलिक चर्च के 2,000 साल के इतिहास में बृहस्पतिवार को पोप चुने गए पहले अमेरिकी हैं। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पोप लियो 14 के रूप में चुने जाने के लिए कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को बधाई। उनके नेतृत्व में शांति, करुणा व मानवता की सेवा को बढ़ावा मिलने की कामना करता हूं। खुशी के इस अवसर पर वैश्विक कैथोलिक समुदाय को मेरी ओर से शुभकामनाएं।” प्रीवोस्ट (69) ने एक मिशनरी के तौर पर पेरू में अपनी सेवाएं दीं और वेटिकन के बिशप के शक्तिशाली कार्यालय का नेतृत्व किया। उन्होंने अपना नाम लियो 14 रखा है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
