प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ मेट गाला में बिखेरा जलवा
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने पति और गायक निक जोनास के साथ मेट गाला 2025 के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेर दिया। प्रियंका और जोनास दोनों ने हाथ में हाथ डाले ग्लैमर के साथ एंट्री की। प्रियंका की यह फैशन उद्योग के सबसे बड़े कार्यक्रम में पांचवीं उपस्थिति है, जो मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया गया था। प्रियंका चोपड़ा ने एक टेलर्ड पोल्का डॉट सूट ड्रेस पहना था, जिसे बाल्मेन के ओलिवियर रूस्टिंग ने डिज़ाइन किया था।
यह गाला की थीम: सुपरफाइन टेलरिंग ब्लैक स्टाइल के साथ पूरी तरह मेल खाता था। प्रियंका चोपड़ा के इस लुक में क्लासिक हॉलीवुड की झलक देखने को मिली। उन्होंने पोशाक को शानदार बनाने के लिये इतालवी घराने के चमकदार बुल्गारी आभूषण पहने थे। निक जोनास भी प्रियंका के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे। निक जोनास ने एक सिलवाया सूट पहना था जो काफी आकर्षक था और प्रियंका चोपड़ा के सूट से मेल खता था। उल्लेखनीय है कि निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा पहली बार 2017 में एक साथ मेट गाला में शामिल हुये थे। इस वर्ष का मेट गाला भारतीय फैशन और सिनेमा के प्रति उत्साही लोगों के लिए एक विशेष स्थान रखता है, क्योंकि कई भारतीय सितारों ने अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की।
Similar Post
-
प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी की
अभिनेता प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी क ...
-
‘बंदर’ के ट्रेलर ने 48 घंटे में पार किए 10 मिलियन व्यूज़
बॉबी देओल की फिल्म बंदर के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 48 घं ...
-
कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पू ...
