दिल्ली सरकार 24 घंटे बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध: रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 मई 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार लोगों को 24 घंटे बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रीमती गुप्ता ने मंगलापुरी में आज बीआरपीएल के एक सब स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद कहा कि दिल्ली सरकार लोगों को 24घंटे बिजली देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि यहां पर 66/11 किलोवाट का सब स्टेशन बनाया गया है। इससे आसपास के 10 लाख की आबादी को निर्बाध रुप से बिजली की आपूर्ति होगी। यह नयी तकनीक का सबस्टेश है और अत्याधुनिक तकनीक से बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली को किस प्रकार स्वच्छ उर्जा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाए उस दिशा में सरकार काम कर रही है। जनता के हित सरकार निरंतर काम कर रही है।उन्होंने देश भर में मॉक ड्रिल के सवाल पर कहा, 'दिल्ली इसके लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली के लोग और सरकार देश के साथ है और हम केंद्र सरकार के हर निर्देश का पालन कर रहे हैं। उर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा, 'यह गैस बेस ग्रिड है। यह बहुत उपयोगी और महत्वपूर्ण है।आने वाले समय क्षेत्रीय लोगों को कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। दिल्ली को पावर हब बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
