बंगाल में हिंसा फैलाने के लिए बाहर से दंगाइयों को लाया जा रहा है: मुख्यमंत्री ममता
सुति (पश्चिम बंगाल), मंगलवार, 06 मई 2025। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हिंसा फैलाने के लिए बाहर से दंगाइयों को राज्य में लाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे ‘‘भाजपा या धार्मिक कट्टरपंथियों’’ की बातों में आकर आपस में फूट ना पड़ने दें। मुर्शिदाबाद में एक सरकारी कार्यक्रम में बनर्जी ने दोहराया कि बंगाल में वक्फ (संशोधन) अधिनियम लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल में बाहर से दंगाइयों को लाया जा रहा है, उनके बहकावे में न आएं… भाजपा या किसी धार्मिक कट्टरपंथी की बातों में आकर आपस में फूट ना डालें।’’
मुख्यमंत्री ने लोगों से वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में हिंसा में शामिल ना होने का भी आग्रह किया। बनर्जी ने कहा, ‘‘बंगाल में अधिनियम (लागू) करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।’’ बनर्जी वर्तमान में मुर्शिदाबाद में जिले के दंगा प्रभावित क्षेत्रों के दो दिवसीय दौरे पर हैं और पीड़ितों और उनके परिवारों से मुलाकात करेंगी। वक्फ (संशोधन) अधिनियम विरोधी प्रदर्शनों के दौरान अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मुर्शिदाबाद के धुलियान, शमशेरगंज और जिले के कुछ अन्य स्थानों पर हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
