हरियाणा को समय रहते अधिक पानी के इस्तेमाल के बारे में बता दिया गया था: भगवंत मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 06 मई 2025। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि हरियाणा को समय रहते चेता दिया गया था कि वह अधिक पानी का इस्तेमाल कर रहा है और उसे आवंटित पानी का कोटा खत्म हो जाएगा। मान ने भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) को ‘सफेद हाथी’ करार देते हुए इसके पुनर्गठन की भी मांग की। मुख्यमंत्री सोमवार को पंजाब विधानसभा के एक विशेष सत्र के दौरान नदी जल बंटवारे के मुद्दे पर अपनी सरकार के एक प्रस्ताव पर हो रही चर्चा का जवाब दे रहे थे। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने हरियाणा को और अधिक पानी देने से इनकार कर दिया है जिसके बाद जल बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस विवाद के उठने के बाद कहना पड़ा कि वह हरियाणा के ‘पानी के समुचित बंटवारे के अधिकार’ की रक्षा करेगी।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
