महिलाओं के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी के मामले में गौरव गोगई ने हिमंत से माफी मांगने को कहा
गुवाहाटी, सोमवार, 05 मई 2025। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की महिलाओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की और उनसे माफी मांगने को कहा। गोगोई ने रविवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मुख्यमंत्री का यह आरोप निंदनीय है कि कांग्रेस के शासनकाल में महिलाओं को नौकरी पाने के लिए ‘समझौता’ करना पड़ा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पंचायत चुनाव के दौरान एक राजनीतिक रैली में इस तरह की टिप्पणी करना असम की राजनीति के स्तर को गिराने वाला है।’’ गोगोई ने कहा कि असम की महिलाएं अत्यंत सम्मानित और सशक्त हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक, असम की महिलाओं ने हमेशा समाज को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री को इतना परिपक्व होना चाहिए कि वह माफी मांगें।’’
मुख्यमंत्री शर्मा ने 28 अप्रैल को पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) की वर्ष 2013 और 2014 की परीक्षाओं में अनियमितताओं की जांच कर रही न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बिप्लब कुमार शर्मा आयोग की रिपोर्ट का हवाला दिया था। इस दौरान कांग्रेस सत्ता में थी। शर्मा ने रैली में कहा था कि रिपोर्ट में एक गवाह का बयान दर्ज है, जिसमें कहा गया कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान महिलाओं को नौकरी पाने के लिए ‘‘गलत रास्ता अपनाना पड़ा।’’ इस बयान के बाद असम कांग्रेस ने महिलाओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए बृहस्पतिवार को शर्मा के खिलाफ कई पुलिस थानों में शिकायतें दर्ज कराईं थीं। हालांकि, पुलिस ने अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है और अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
