जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, आईईडी बरामद
मेंढर/जम्मू, सोमवार, 05 मई 2025। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक वन क्षेत्र में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए वहां से पांच संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) और दो वायरलेस सेट बरामद किए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस्तेमाल के लिये तैयार पांचों आईईडी (जिनका वजन आधा किलोग्राम से पांच किलोग्राम के बीच था) को मौके पर ही नियंत्रित विस्फोट में नष्ट कर दिया गया। इससे सीमावर्ती जिले में विस्फोट करने की आतंकवादियों की साजिश विफल हो गई।
उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम सुरनकोट के मरहोटे इलाके के सुरंथल में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दो आईईडी स्टील की बाल्टियों में रखे हुए पाए गए, जबकि तीन अन्य को टिफिन बॉक्स में पैक किया गया था। इसके अलावा, अधिकारियों ने बताया कि ठिकाने से दो वायरलेस सेट, यूरिया के पांच पैकेट, पांच लीटर का एक गैस सिलेंडर, एक दूरबीन, तीन ऊनी टोपियां, तीन कंबल और कुछ पतलून और बर्तन बरामद किए गए हैं।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
