पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की
जम्मू, सोमवार, 05 मई 2025। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि चार से पांच मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने नियंत्रण रेखा के पार कुपवाड़ा, कश्मीर के बारामुल्ला जिलों और जम्मू संभाग के पुंछ, राजौरी, मेंढर (पुंछ), नौशेरा (राजौरी), सुंदरबनी (राजौरी) और अखनूर (जम्मू) इलाकों में बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
