मोदी से मिले एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह
नई दिल्ली, रविवार, 04 मई 2025। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान की सीमाओं पर बढ़ते तनाव के बीच वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी की कल प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के बाद एयर चीफ मार्शल सिंह की श्री मोदी के साथ मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वायु सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री की मुलाकात के दौरान क्या बातचीत हुई इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, यह माना जा रहा है कि एयर चीफ मार्शल ने प्रधानमंत्री को वायु सेना की तैयारी और रणनीति के बारे में जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री पहलगाम आतंकवादी के हमले के बाद से ही समूचे रक्षा तंत्र और सुरक्षा एजेंसियों तथा सरकार में अपने शीर्ष सहयोगियों के साथ निरंतर बैठक कर रहे हैं। श्री मोदी ने अंगोला के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात के बाद कल एक बार फिर मीडिया के सामने दोहराया कि पहलगाम में आतंकवादी हमले को अंजाम देने वालों और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाइस अप्रैल को हुए इस आतंकवादी हमले में आतंकवादियों ने 26 लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी थी।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
